बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन हो गया है। 12 जून को पोलो खेलते समय संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद विमान हादसे पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में संजय ने अपना दुख जाहिर करते हुए दिल की बात लिखी थी। आइए जानते हैं संजय ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?
क्या है संजय कपूर की पोस्ट में?
संजय कपूर ने 12 जून को शाम 5:11 बजे अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में संजय ने गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में शक्ति दे। #हवाई जहाज हादसा।
लोगों के लिए प्रार्थना
View this post on Instagram
कुछ घंटे पहले संजय ने उन लोगों के लिए प्रार्थना की, जो इस समय बुरे दर्द से गुजर रहे हैं, लेकिन कौन जानता है कि जो लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा है, वह खुद कुछ घंटों बाद इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ देगा। संजय कपूर के अचानक निधन से फैंस और उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे दी प्रतिक्रिया
संजय कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने संजय की पोस्ट पर लिखा कि ओम शांति। दूसरे यूजर ने कहा कि इस समय जिंदगी की कोई उम्मीद नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शांति से आराम करें। एक अन्य यूजर ने कहा कि आज का दिन वाकई बहुत बुरा है। इस तरह हर कोई संजय के निधन पर दुख जता रहा है।