Home मनोरंजन नीलम गिरी के प्यार में खेसारी लाल यादव, ‘बुलबुल’ में दिखी जबरदस्त...

नीलम गिरी के प्यार में खेसारी लाल यादव, ‘बुलबुल’ में दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री

2
0

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी के जाने माने सिंगर खेसारी लाल यादव ने फैंस को 2 जनवरी की सुबह तोहफा दे दिया है, क्योंकि उनका बहुप्रतीक्षित गाना ‘बुलबुल’ रिलीज हो चुका है।

सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव के साथ गाने में नीलम गिरी बुलबुल बन खेसारी का दिल चुरा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि खेसारी के नए गाने में क्या खास है।

खेसारी लाल यादव ने साल 2026 का पहला गाना ‘बुलबुल’ रिलीज कर दिया है। लव रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी नीलम गिरी के प्यार में दीवाने दिख रहे हैं और उन्हें अपनी बुलबुल बता रहे हैं। खेसारी का कहना है कि उनकी बुलबुल को घास चुभ सकती है क्योंकि वे इतनी ज्यादा कोमल हैं। गाने में नीलम गिरी की अदाएं भी जबरदस्त हैं और दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है।

सिंगर ने साल की शुरुआत ही रोमांटिक गाने से की है और उनके फैंस भी रोमांटिक गाना सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने खेसारी की तारीफ कर लिखा, “साल का पहला गाना हो तो ऐसा, बवाल पे बवाल सॉन्ग आ रहा है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या बवाल सॉन्ग दिया है, बाबा रे। जनता पागल हो रही है। ये गाना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।”

इससे पहले ‘बुलबुल’ सॉन्ग का टीजर और पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब गाना रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गाने पर 20 हजार व्यूज 1 घंटे होने से पहले आ चुके हैं।

खेसारी ने बीते साल भी कई सॉन्ग रिलीज किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। उनका हालिया रिलीज सॉन्ग ‘वो हिलाएगी कमर न्यू ईयर में’ भी साल के आखिरी दिन रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ रिया शारदाना थी। ये पार्टी सॉन्ग था, जिसका म्यूजिक कैची होने के साथ लिरिक्स भी हटकर थे।

–आईएएनएस

पीएस/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here