Home मनोरंजन पंचतत्व में विलीन हुईं Arjun Kapoor की दादी, नम आंखों से कपूर...

पंचतत्व में विलीन हुईं Arjun Kapoor की दादी, नम आंखों से कपूर परिवार ने दी अंतिम विदाई

7
0

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। निर्मल कपूर का आज 3 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया। निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे पहुंचे थे। इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार काफी निराश नजर आ रहा है। सभी लोग निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड ने दी अंतिम विदाई

View this post on Instagram

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड आया, जिसमें लोकप्रिय फिल्म निर्माता करण जौहर, सोनम कपूर, शनाया कपूर, अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, शिखर पहाड़िया, सुनीता कपूर, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और कई अन्य सितारे शामिल थे। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो भी सामने आए हैं।

2 मई को निधन हो गया

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

गौरतलब है कि अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 2 मई को अंतिम सांस ली थी। कल शाम मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। निर्मल का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह पिछले एक सप्ताह से इसी अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि अब निर्मल कपूर 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

निर्मल कपूर बीमार थे

आपको बता दें कि निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। निर्मल कपूर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा कपूर परिवार गमगीन हो गया। निर्मल कपूर का निधन कपूर परिवार पर दुखों के पहाड़ की तरह है और हर कोई उनके निधन से बेहद दुखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here