Home मनोरंजन ‘परीक्षा’ के लिए जी जान से तैयारी कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले...

‘परीक्षा’ के लिए जी जान से तैयारी कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले – ‘मैं बस अच्छा करना चाहता हूं’

7
0

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्द्धन राणे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर्षवर्धन खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर्षवर्धन की चर्चा होती नजर आ रही है। इसी बीच अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है. आइए जानते हैं एक्टर ने इस पोस्ट में क्या शेयर किया?

हर्षवर्धन के मन में क्या चल रहा है?

View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

दरअसल, हर्षवर्द्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि फिल्म की शूटिंग चालू है, जून में सेकंड ईयर के एग्जाम हैं, मैं अच्छा करना चाहता हूं, दिमाग में बस एक ही धुन है। हर्षवर्धन की इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्टर स्टडी टेबल पर बैठकर नोट्स तैयार कर रहे हैं। नोट्स बनाने के बाद हर्षवर्धन उन्हें पढ़ते भी नजर आते हैं।

हर्षवर्द्धन नोट्स लिखते नजर आ रहे हैं

इसके अलावा हर्षवर्धन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर अपने नोट्स लिखते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, महत्वाकांक्षा पर्वत, कलम फव्वारा। वहीं, अब हर्षवर्धन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि शुभकामनाएं। एक अन्य यूजर ने कहा कि आपकी वजह से मैं पीएचडी करूंगा। तीसरे यूजर ने कहा कि आप जो भी करेंगे, अच्छा ही करेंगे। एक ने कहा कि हम सफल होंगे। एक अन्य ने कहा कि यह लड़का पढ़ते समय भी अद्भुत दिखता है। एक ने कहा, शुभकामनाएं हर्षवर्द्धन। इस पोस्ट पर लोगों ने कई ऐसे कमेंट किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here