Home मनोरंजन पलक झपकते ही बड़ा हो गया मेरा बच्चा, बेटे अरिन के बर्थडे...

पलक झपकते ही बड़ा हो गया मेरा बच्चा, बेटे अरिन के बर्थडे पर इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित

1
0

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन नेने का मंगलवार को जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति ने अपने बेटे को ढेर सारी जन्मदिन की बधाई दी और अपनी खुशियां जाहिर कीं।

दोनों ने इस खास मौके पर अरिन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें अरिन की कई सारी यादें शामिल हैं। माधुरी ने पोस्ट कर लिखा, “पलक झपकते ही मेरा बच्चा बड़ा हो गया। हमारे बेटे अरिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ढेर सारी खुशियां। हम बहुत गर्व महसूस करते हैं कि तुम एक शानदार, खुश रहने वाले और जिंदगी से भरे युवा बन गए हो। आने वाले सभी अच्छे पलों और कामयाबी के लिए हम बहुत उत्साहित हैं। ढेर सारा प्यार, मां, पापा, रयान, कारमेलो और कोको।”

अरिन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भारत में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया के विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। अरिन ने पढ़ाई के दौरान कैलिफोर्निया में फेसबुक की मार्केटिंग टीम के साथ लगभग 5 महीने की इंटर्नशिप भी की, जिससे उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव मिला।

माधुरी दीक्षित हाल ही में थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं। हॉटस्टार की इस सीरीज में अभिनेत्री ने निगेटिव रोल किया है। सीरीज की कहानी मिसेज देशपांडे के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।

सीरीज में माधुरी के अलावा, सिद्धार्थ चांदेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह 6-एपिसोड की सीरीज है जो जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

–आईएएनएस

एनएस/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here