Home खेल पहली बार टीम इंडिया के लिए एक साथ दिखेगी ये जोड़ी, 7...

पहली बार टीम इंडिया के लिए एक साथ दिखेगी ये जोड़ी, 7 साल पुरानी है दोनों की दोस्ती

1
0

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। अब जल्द ही तैयारियों का दौर शुरू होगा और फिर टीम दुबई जाएगी, जहाँ टीम इंडिया एशिया कप का मैच खेलेगी। इस बीच, टीम के ऐलान के साथ ही यह भी तय हो गया है कि पहली बार कोई जोड़ी टीम इंडिया के लिए खेलती नज़र आएगी। हालाँकि, इन दोनों की दोस्ती लगभग सात साल पुरानी है, जब ये दोनों खिलाड़ी अंडर-19 में साथ खेले थे।

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी करेगी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग

टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही यह भी लगभग तय हो गया है कि टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल में एक नई ओपनिंग जोड़ी मिलने वाली है। हालाँकि अभी यह पता नहीं चला है कि एशिया कप में भारत की ओपनिंग जोड़ी कौन सी होगी, लेकिन माना जा रहा है कि शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब शुभमन और अभिषेक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलेंगे। इससे पहले, ये दोनों खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप में एक साथ नज़र आए थे। भले ही यह जोड़ी पहली बार सीनियर भारतीय टीम के लिए खेल रही हो, लेकिन इनकी दोस्ती लगभग सात साल पुरानी है।

युवराज सिंह ने गिल और शर्मा पर की है कड़ी मेहनत

बड़ी और अहम बात यह है कि अभिषेक शर्मा हों या शुभमन गिल, दोनों को यहाँ तक पहुँचाने में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ युवराज सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। युवराज सिंह अक्सर शुभमन और अभिषेक दोनों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं। यह अलग बात है कि वह तारीफ़ कम और आलोचना ज़्यादा करते हैं।

दोनों दोस्तों की आपसी समझ की भी होगी परीक्षा

शुभमन गिल हों या अभिषेक शर्मा, दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई मैच खेले हैं, लेकिन जब यह जोड़ी एशिया कप में पहली बार ओपनिंग करने उतरेगी, तो देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। एक तरफ़ अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, वहीं शुभमन गिल परिस्थितियों के अनुसार संभलकर बल्लेबाज़ी करते हैं। इन दोनों पुराने दोस्तों की आपसी समझ की भी परीक्षा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here