Home मनोरंजन पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर मुस्लिम पति संग मंदिर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, सास...

पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर मुस्लिम पति संग मंदिर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, सास के पैर छूते दिखे एक्टर

8
0

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को अपनी शादी रजिस्टर की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो पाए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। सोनाक्षी सिन्हा ने दूसरे धर्म में शादी की थी और इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था। जहीर और सोनाक्षी की शादी को एक साल हो चुका है

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

हालांकि, सोनाक्षी और जहीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। दोनों ने कुछ गोल भी किए हैं। वे हर गुजरते दिन के साथ अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों ने इसे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। अब जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहीर अपनी सास पूनम सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं।

जहीर और पूनम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहीर अपनी सास को कार तक छोड़ने आते हैं। इस बीच वे पैपराजी के लिए पोज भी देते हैं। इसके बाद जहीर पूनम को कार में बैठाते हैं और पूनम के पैर छूते हैं। जहीर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से साथ हैं। दोनों ने करीब 8 साल डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। सोनाक्षी सिन्हा ने भी जहीर को उनकी पहली सालगिरह पर अपने अंदाज में विश किया। उन्होंने कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा- पति को एक साल और बॉयफ्रेंड को 8 साल हो गए। हैप्पी एनिवर्सरी। फोटोज में सोनाक्षी और जहीर किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। फोटोज में उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here