Home मनोरंजन पहले इंटरनेट नहीं था और हम काम पर फोकस करते थे, अपने...

पहले इंटरनेट नहीं था और हम काम पर फोकस करते थे, अपने संघर्ष के दिनों पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी

9
0

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वे अपने शुरुआती दिनों में बिना ब्रेक लिए एक ही दिन में तीन-तीन प्ले की रिहर्सल किया करते थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया से कहा कि मैं ये नहीं कहूंगा कि हमारा समय बहुत अच्छा होगा, लेकिन हमारे समय पर इंटरनेट नहीं था और हमारे पास बहुत सारा समय होता था। उस वक्त हमारा सारा फोकस हमारे काम पर होता था और हम एक दिन में तीन-तीन प्ले की प्रैक्टिस करते थे, लेकिन आज सबके पास फोन है और अभी जानकारी के तौर पर एक्टिंग के मेथड्स के बारे में पता है, लेकिन आज एक्टर्स के पास प्रैक्टिस करने का समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट की वजह से याददाश्त पर बहुत फर्क पड़ रहा है और ये हमें डम्बो बना रहा है। मान लें कि हमने 100 से ज्यादा किरदार किए हैं और दोबारा वैसा ही किरदार मिलने पर हमारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं है। काम के बीच में 5 मिनट फोन देखने के बाद कुछ देर बाद ये याद नहीं रहता कि क्या देखा था।

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ फिल्म एक ऐसी कहानी है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी पेशे से बैंकर हैं लेकिन महत्वाकांक्षा अभिनेता बनने की है। फिल्म में वे अपने कौशल को निखारने और अपने अभिनेता बनने के अपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, चित्रांगदा सतरूपा, नवीन कस्तूरिया, आयुषी गुप्ता, यासिर इफ्तिखार खान, मीनाक्षी अरुंधति और विभावरी देशपांडे भी हैं। फिल्म 24 जून, 2025 को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत दिखाई जा चुकी है।

‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये सीरीज ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है। सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है और सीरीज का संस्पेंस से भरा टीजर भी रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस सीरीज के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएस/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here