Home मनोरंजन पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान का गाना सुनकर चकराया पब्लिक का...

पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान का गाना सुनकर चकराया पब्लिक का दिमाग, सिर पर अंडा फोड़ कर भागा शख्स, देखते रह गए बदो बदी सिंगर

4
0

अपने अजीबोगरीब गानों से सोशल मीडिया पर सनसनी बनने वाले चाहत फ़तेह अली खान को लंदन में एक अजीबोगरीब घटना का सामना करना पड़ा। दरअसल, जब वह फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे, तभी एक युवक ने उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि चाहत फ़तेह अली खान ‘बढ़ो बड़ी’ गाने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए थे। हालाँकि कई लोग उनके अलग अंदाज़ को पसंद करते हैं, तो कई उनकी खूब आलोचना भी करते हैं। लेकिन इस घटना के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, आइए आपको बताते हैं।

लंदन में चाहत फ़तेह अली खान के साथ हुई शर्मनाक घटना

View this post on Instagram

A post shared by Whatsinthenews (@_whatsinthenews)

इंस्टाग्राम पर _whatsinthenews नाम के पेज पर ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर चाहत फ़तेह अली खान का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में वह एक पराठा स्टॉप इवेंट के बाद कुछ फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स वहाँ से दौड़ता हुआ आया और उनके सिर पर अंडा फोड़कर उनका गाना ‘बढ़ो बड़ी’ गाने लगा। चाहत फ़तेह अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यह एक शर्मनाक घटना है। वहीं, कई यूज़र्स ने इस पर मज़ेदार इमोजी शेयर किए और एक यूज़र ने लिखा कि उन्हें बालों में विग लगानी चाहिए थी।

कौन हैं चाहत फ़तेह अली खान

चाहत फ़तेह अली खान एक पाकिस्तानी गायक और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी गायकी के लिए चर्चा में रहते हैं। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, वह फेसबुक लाइव के ज़रिए काफ़ी मशहूर हुए। उनका असली नाम काशिफ़ राणा है, लेकिन संगीत जगत में आने के बाद उन्होंने नुसरत फ़तेह अली खान नाम से प्रेरणा लेकर अपना नाम चाहत फ़तेह अली खान रख लिया। वह लाहौर क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था। सोशल मीडिया पर, वह अपने गानों पर रील्स और मीम्स के लिए चर्चा में रहते हैं, वह पाकिस्तानी टीवी शोज़ में भी नज़र आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here