इस साल एशिया कप भारत में खेला जाना है, जिसे पाकिस्तान फिलहाल पचा नहीं पा रहा है। इसी वजह से पाकिस्तान हॉकी एसोसिएशन ने एक नया फैसला लिया है। अब पाकिस्तानी मीडिया में खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान एशिया कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। भारत ने अभी तक पाकिस्तान दौरे को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालाँकि, एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का रुख हैरान करने वाला है।
एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगा पाकिस्तान
भारत लंबे समय के बाद हॉकी एशिया कप का आयोजन करने जा रहा है। पाकिस्तान ने अब इसे लेकर हंगामा मचा दिया है। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के यहां आती-जाती रहती थीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी शुरू हो गया था। हालाँकि इसे रुके हुए काफी समय हो गया है, लेकिन रिश्ते अभी भी खराब हैं। हालाँकि, इसी वजह से पाकिस्तान एशिया कप के लिए भारत नहीं आना चाहता।
जानें कब खेला जाएगा मैच
एशिया कप बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। अगस्त में होने वाले इस टूर्नामेंट पर हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन निर्भर करता है। ऐसे में अगर पाकिस्तान टीम अपना नाम वापस ले लेती है, तो उसे 2026 विश्व कप में जगह बनाने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या पाकिस्तान टीम इतना बड़ा जोखिम उठा पाएगी या नहीं। हालाँकि, भारत ने अभी तक इस विवाद में अपना पक्ष नहीं रखा है। पाकिस्तान की हॉकी टीम पिछले कुछ सालों में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है।