Home खेल पाकिस्तान क्रिकेट में लागू होगा बड़ा नियम, मैच फिक्सिंग से परेशान PCB

पाकिस्तान क्रिकेट में लागू होगा बड़ा नियम, मैच फिक्सिंग से परेशान PCB

7
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पाकिस्तान हमेशा से मैच फिक्सिंग के लिए बदनाम रहा है। उसके कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग करते पकड़े गए हैं। मोहम्मद आमिर, सलमान बट और मोहम्मद आसिफ की मैच फिक्सिंग आज भी सभी क्रिकेट प्रेमियों को याद है। इस फिक्सिंग ने तीनों खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब मैच फिक्सिंग को लेकर सख्त हो गया है और एक नया नियम लागू करने जा रहा है। इस दौरान अगर कोई भी खिलाड़ी फिक्सिंग या सट्टेबाजी करते पकड़ा गया तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

पीसीबी ने की सख्त कार्रवाई

पाकिस्तान क्रिकेट में लागू होगा बड़ा नियम, मैच फिक्सिंग से परेशान PCB

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फिक्सिंग को लेकर कई कदम उठाए हैं। इसी सिलसिले में, आईसीसी ने हाल ही में सभी देशों के क्रिकेट बोर्डों को एक भ्रष्टाचार विरोधी संहिता अपनाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में पीसीबी गवर्निंग बोर्ड की एक बैठक हुई। इसमें बोर्ड के सदस्यों को भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के बारे में बताया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने इसे लागू करने पर अपनी सहमति दे दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कानून को घरेलू क्रिकेट में लागू करने जा रहा है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी इस पर सहमति जताई है।

कड़ी सज़ा मिलेगी

इस कानून के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग करते पकड़ा जाता है, तो उसे कड़ी सज़ा दी जाएगी, ताकि कोई दूसरा खिलाड़ी ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। इसके साथ ही, उस खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। पाकिस्तान में घरेलू स्तर पर समय-समय पर मैच फिक्सिंग के मामले सामने आते रहते हैं। अब पीसीबी ऐसी गलतियाँ करने वाले खिलाड़ियों पर काफ़ी सख़्त हो गया है।

नए नियम के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी पहली बार फिक्सिंग करते पकड़ा जाता है, तो उसे हल्की सज़ा दी जाएगी, लेकिन अगर वही गलती दोबारा दोहराई जाती है, तो खिलाड़ी को आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ेगा।

सज़ा क्या है?

नए नियमों के अनुसार, अगर कोई क्रिकेटर मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग करते पकड़ा जाता है, तो उसे 5 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक की सज़ा हो सकती है। वहीं, क्रिकेट पर सट्टा लगाने पर खिलाड़ी पर 1 से 5 साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

अगर कोई क्रिकेटर टीम की गोपनीय जानकारी साझा करता है, तो उस पर भी 1 से 5 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसी तरह, भ्रष्ट संपर्कों की जानकारी छिपाने पर 2 से 5 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके अलावा, क्रिकेट बोर्ड किसी खिलाड़ी पर झूठ बोलने, सबूत नष्ट करने या जाँच के दौरान सहयोग करने से इनकार करने पर भी 2 से 5 साल का प्रतिबंध लगा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here