Home मनोरंजन पार्टी के नशे में धुत एक दूसरे के बेहद करीब नजर आए Karanveer...

पार्टी के नशे में धुत एक दूसरे के बेहद करीब नजर आए Karanveer और Chum, इन्टरनेट पर आग की तरह फ़ैल रहा कपल का वीडियो

4
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 में ट्रॉफी जीतकर अपने सभी ट्रोल्स और हेटर्स को करारा जवाब दिया। करणवीर ने शो के दौरान अपने दमदार व्यक्तित्व से फैंस को प्रभावित किया और शो का खिताब अपने नाम किया। अब शो खत्म होने के बाद जहां विवियन डीसेना और रजत दलाल के फैंस काफी निराश हैं, वहीं करणवीर के फैंस काफी खुश हैं। अब करणवीर, शिल्पा, चुम और दिग्विजय राठी का रीयूनियन देखने को मिला। इन चारों ने साथ में खूब मस्ती की और इस दौरान चारों नशे की हालत में भी नजर आए।

करणवीर-चुम में दिखी नजदीकियां
करणवीर मेहरा और चुम दरंग को भी फैंस ने यहां साथ में देखा। करणवीर मेहरा और चुम शो के बाद अब तक साथ में नहीं दिखे थे, लेकिन रीयूनियन पार्टी के दौरान फैंस के चहेते ‘चुमवीर’ आखिरकार साथ नजर आए। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें करणवीर और चुम एक दूसरे के साथ काफी कोजी नजर आ रहे हैं।गौर से देखने पर साफ पता चलता है कि चुम और करणवीर ने खूब शराब पी रखी है और वे एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान सभी ने पैपराजी के सवालों का बखूबी जवाब दिया। चुम और करणवीर के अलावा दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर भी यहां नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शिल्पा-दिग्विजय भी साथ नजर आए
अगर यहां सबसे ज्यादा हैरान करने वाली एक बात रही तो वो ये कि घर में एक दूसरे के ज्यादा करीब नहीं रहने वाले दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर भी इस पार्टी के दौरान एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। दिग्विजय और शिल्पा शिरोडकर एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आए। अब इन चारों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारों नशे की हालत में नजर आ रहे हैं और पैपराजी को खूब पोज दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here