Home मनोरंजन पीएम मोदी के ‘पहिले-पहिल’ गीत की सराहना करने पर खुश हुई नीतू...

पीएम मोदी के ‘पहिले-पहिल’ गीत की सराहना करने पर खुश हुई नीतू चंद्रा, दिल से कहा शुक्रिया

3
0

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों का मशहूर चेहरा रहीं नीतू चंद्रा ‘गरम मसाला’ और ’13बी’ जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं और अब वह फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। नीतू चंद्रा की फिल्म ‘छठ’ 24 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। उन्होंने अब अपनी फिल्म और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है।

अपनी पारिवारिक फिल्म ‘छठ’ को लेकर नीतू चंद्रा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “फिल्म ‘छठ’ वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है, हमारी फिल्म को देखिए और भरपूर प्यार दीजिए। फिल्म में सुनिधि चौहान, अलका याग्निक और शारदा सिन्हा की भी आवाज सुनने को मिलेगी।”

फिल्म की कहानी को लेकर नीतू चंद्रा ने कहा कि ‘छठ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जो चाचा-भतीजे के रिश्ते पर बनी है कि कैसे कितनी भी लड़ाई के बाद सभी लोग मिलकर छठ का पूजन करते हैं।

‘पहिले-पहिल छठी मैया’ को आज ही पीएम मोदी ने छठ के मौके पर ट्वीट किया और लिखा, “छठ महापर्व के शुभारंभ पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मईया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।”

इस गाने को भी नीतू चंद्रा ने 8 साल पहले प्रोड्यूस किया था और शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से सबका दिल जीता था। पीएम मोदी की सराहना मिलने के बाद अभिनेत्री नीतू चंद्रा काफी खुश हैं और उन्होंने गाने को सपोर्ट करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया है।

नीतू चंद्रा ने कहा कि पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया और उनके एक ट्वीट से पूरे बिहार को प्रेरणा और शक्ति मिली है। बस छठी मईया से यही कहना है कि वैसे ही बिहार में हमारे काम और गानों को बढ़ाती रहें।

छठ के मौके पर नीतू चंद्रा ने आईएएनएस के साथ शारदा सिन्हा का गाना ‘पहिले-पहिल छठी मैया’ भी गुनगुनाया।

बता दें कि नीतू चंद्रा बिहार इलेक्शन कमीशन की स्वीप आइकॉन भी हैं। उन्होंने बिहार की जनता से चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जनता के हाथों में शक्ति है और वो खुद अपनी सरकार चुन सकती है, तो अपना कीमती वोट जरूर डालें।

–आईएएनएस

पीएस/एसके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here