Home मनोरंजन पृथ्वीराज सुकुमारन का पत्ता कटते ही John Abraham की झोली में गिरी ये...

पृथ्वीराज सुकुमारन का पत्ता कटते ही John Abraham की झोली में गिरी ये 1000 करोड़ी फिल्म, 17 साल बाद इस एक्ट्रेस संग करेंगे काम

3
0

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘SSMB29’ को लेकर सुर्खियों में हैं। महेश बाबू और एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म में बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई है। प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद से ही फिल्म ‘SSMB29’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब ‘SSMB29’ में बॉलीवुड का ये हंक एंट्री करने जा रहा है। ‘SSMB29’ में नए स्टार की एंट्री की खबर से दर्शक फिल्म का इंतजार करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस स्टार की हुई एंट्री
महेश बाबू और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘SSMB29’ रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री फिल्म ‘SSMB29’ में तय मानी जा रही है बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम की एंट्री पृथ्वीराज सुकुमारन के बाहर होने के बाद हुई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म ‘SSMB29’ के मेकर्स ने जॉन अब्राहम की एंट्री को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

.
17 साल बाद साथ नजर आएंगे
फिल्म ‘SSMB29’ में प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम के साथ नजर आने की खबर ने लोगों को खुश कर दिया है। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘दोस्ताना’ में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। इसके बाद से ही फैंस प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here