प्यार में पड़ने के बाद कई लोग अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। उन्हें यह शर्मनाक लगता है। प्यार का इजहार करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। कई बार लोग शर्म या डर के कारण अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आपने अभी तक अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो शब्दों में इसका इजहार करें। आइए जानते हैं बिना बोले प्यार का इजहार करने का क्या तरीका है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”अगर लड़कियों को करना है इंप्रेस तो काम आएंगी ये 5 ट्रिक्स | How to Impress a Girl” width=”1250″>
प्यार का इजहार करने में शर्म
अगर आपको अपने प्यार का इजहार करने में शर्म आती है, तो आप जिससे प्यार करते हैं, उसे एक प्यारा सा नोट लिखें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को शब्दों में लिखें। इतना ही नहीं, आप अपने प्यार के लिए एक खूबसूरत कविता या गाना लिखकर उन्हें दे सकते हैं।
गुलदस्ता देकर सरप्राइज दें
आप एक खूबसूरत कार्ड खरीद सकते हैं और उसमें अपनी भावनाएं लिख सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें फूलों से भरा गुलदस्ता देकर सरप्राइज दे सकते हैं। आप उनसे मिलने का प्लान बनाएं और अपने घर से खुद उनका पसंदीदा खाना बनाकर अपने साथ ले जाएं, इसके अलावा आप मिलने पर उन्हें उनकी पसंद की कोई खास चीज गिफ्ट कर सकते हैं। मूवी देखने का प्लान करें
आपको उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए और मूवी देखने का प्लान भी बनाना चाहिए। क्योंकि जितना आप साथ में घूमेंगे उतना ही आप एक दूसरे से अपनी भावनाएं शेयर कर पाएंगे। इतना ही नहीं, जब आप उनसे बात करें तो उनकी आंखों में देखें। इससे सामने वाले को आपकी भावनाएं समझने में मदद मिलेगी।
इशारों के जरिए प्यार का इजहार करें
ध्यान रखें कि जब भी उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो आप उनकी मदद जरूर करें, इससे भी आपको अपनी भावनाएं शेयर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा उनकी बातों को ध्यान से सुनें, उन्हें गले लगाएं, उनका हाथ थामें, उनके कंधे पर अपना हाथ रखें और छोटे-छोटे इशारों से अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करें।
काउंसलर की मदद लें
अगर आप बिना बोले अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप बिना बोले आसानी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई परेशानी आ रही है तो आप काउंसलर की मदद ले सकते हैं।