Home मनोरंजन ‘फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर…’ Chhava का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हुआ...

‘फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर…’ Chhava का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हुआ लॉन्च, विक्की कौशल के एक्शन ने खड़े कर दिए रोंगटे

6
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क –विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ का दमदार ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। 3 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में विक्की और अक्षय दोनों की दमदार एक्टिंग देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित फिल्म में विक्की कौशल मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस भूमिका में उन्हें एक पल के लिए भी पहचान पाना मुश्किल है। इनके अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपलम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

येसुबाई के रोल में हैं रश्मिका मंदाना
फिल्म में रश्मिका मंदाना ने मराठा साम्राज्य की रानी येसुबाई का किरदार निभाया है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘हर महान राजा के पीछे एक शक्ति से भरपूर रानी खड़ी होती है। महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय स्वराज्य का गौरव है।’ मैडॉक फिल्म्स ने ‘छावा’ का निर्माण किया है। संगीत एआर रहमान ने दिया है। छायांकन सौरभ गोस्वामी ने किया है, जबकि मनीष प्रधान ने संपादन का जिम्मा संभाला है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Chhaava | Official Trailer | Vicky K | Rashmika M | Akshaye K | Dinesh Vijan | Laxman U | 14th Feb” width=”695″>
रश्मिका और विक्की की फिल्में

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ है, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसके साथ ही उनके पास ‘थामा’ भी है। रिलीज के लिए तैयार ‘थामा’ में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। ‘छावा’ के अलावा विक्की के पास ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here