Home मनोरंजन फिर लौट आईं ‘तुलसी वीरानी’, स्मृति ईरानी के फर्स्ट लुक वाला प्रोमो...

फिर लौट आईं ‘तुलसी वीरानी’, स्मृति ईरानी के फर्स्ट लुक वाला प्रोमो आया सामने

3
0

स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने अब फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए नए प्रोमो के साथ शो के प्रसारण की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। इसके लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एकता कपूर ने इस शो की पहली झलक सभी को दिखा दी है। जिसमें स्मृति, तुलसी विरानी का किरदार निभा रही हैं।

सीरियल के प्रोमो में चार लोगों का परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए शो के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। तभी स्मृति ईरानी के किरदार में तुलसी की एंट्री होती है, जो घर में तुलसी के पौधे को जल चढ़ाती नजर आती हैं।

कितने बजे आएगा शो? ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई से रात 10.30 बजे स्टार प्लस पर आएगा। स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका प्रोमो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘क्या आपको अभी भी यकीन नहीं हो रहा? 25 साल बाद तुलसी विरानी नई कहानी लेकर लौट रही हैं। एक बार फिर वह हर घर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। क्या आप भी तैयार हैं? देखिए “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” 29 जुलाई से रात 10.30 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here