Home मनोरंजन फैन के कत्ल का आरोप, जेल और 6 महीने में जमानत… एक...

फैन के कत्ल का आरोप, जेल और 6 महीने में जमानत… एक बार फिर सुर्खियों में क्यों आए कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा

1
0

साउथ एक्ट्रेस राम्या को कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैन्स सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने दर्शन के फैन्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कल एक्ट्रेस ने पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह से मुलाकात की और दर्शन के फैन्स के खिलाफ बयान जारी कर कहा कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

राम्या को क्यों ट्रोल किया गया?

दरअसल, कन्नड़ एक्टर दर्शन पर अपनी ही फैन रेणुका स्वामी की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद एक्टर को कर्नाटक हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसे लेकर राम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी और रेणुका स्वामी को न्याय मिलना चाहिए। इस पर दर्शन के फैन्स ने सोशल मीडिया पर राम्या को खूब ट्रोल किया।

क्या कहा एक्ट्रेस ने?

एक्ट्रेस ने बयान जारी कर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने बयान जारी कर कहा कि दर्शन को हाईकोर्ट से जमानत मिलना गलत है और हम इससे खुश नहीं हैं। मैंने अखबार की रिपोर्ट के साथ ट्वीट किया था कि सुप्रीम कोर्ट भारत के लोगों के लिए आशा की किरण है और रेणुका स्वामी को न्याय मिलना चाहिए। इसके बाद दर्शन के फैन्स ने मुझे खूब ट्रोल किया और जान से मारने की धमकियाँ दीं और कहा कि रेणुका स्वामी की जगह तुम्हें मार देना चाहिए था।

43 अकाउंट्स पर शिकायत दर्ज

अभिनेत्री ने आगे कहा कि मुझे बलात्कार की धमकियाँ भी मिली हैं। तब मैंने सोचा कि अब इन पर सख्त कार्रवाई करने का समय आ गया है। मैंने 43 अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, मैंने केवल उन्हीं अकाउंट्स को चुना है जिन्होंने बेहद अश्लील टिप्पणियाँ की थीं। राम्या ने आगे कहा कि इतना सब होने के बाद भी दर्शन ने मुझसे कभी संपर्क नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here