Home आरोग्य बढ़ते Cholesterol पर लगाना है लगाम तो घर पर शुरू करें योगगुरु...

बढ़ते Cholesterol पर लगाना है लगाम तो घर पर शुरू करें योगगुरु ने दिया जबरदस्त फॉर्मूला

5
0

हेल्थ न्यूज़ डेस्क, कोलेस्ट्रॉल की बीमारी तेजी से बढ़ने वाला एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो युवाओं को ज्यादा चपेट में ले रहा है। हार्ट डिजीज का एक अहम कारण कोलेस्ट्रॉल बन रहा है। कोलेस्ट्रॉल 2 प्रकार के होते हैं, LDL को खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, जिसे हम बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें अनहेल्दी इटिंग और नींद की समस्याओं से लेकर शराब का सेवन आदि जैसी चीजें शामिल हैं। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवाओं का सेवन किया जाता है लेकिन घरेलू नुस्खों की मदद से भी यह परेशानी कम की जा सकती है। आइए आपको बताते हैं Cholesterol कम करने वाले जबरदस्त नुस्खे के बारे में।

क्या है उपाय
कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले उपाय के बारे में हमें योग गुरु विहान चौधरी बता रहे हैं। विहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और वायरल रहने वाले योगा एक्सपर्ट हैं, जो अपने इंस्टा पेज पर सेहत और योग से जुड़े वीडियोज लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए नुस्खा बताया है, जिसमें हमें लहसुन का सेवन करना है। योग गुरु के हिसाब से लहसुन का सेवन सुबह के समय किया जाए, तो उससे LDL लेवल कम होता है। वे बताते हैं कि लहसुन अगर 1 महीने तक रोजाना खाया जाए, तो बिना दवा के भी इसे कम किया जा सकता है।

कैसे खाना है लहसुन
योग गुरु के अनुसार, लहसुन खाने के 2 तरीके हैं, पहला- हमें कच्ची लहसुन की 1 कली को छिलकर और बारीक काटकर खाली पेट चबा-चबाकर खाना है। दूसरा- सुबह के समय फ्रेश होने के बाद 1 लहसुन की कली को गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।

खाली पेट लहसुन खाने के अन्य फायदे
खाली पेट लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।
सुबह के समय लहसुन खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करने के लिए खाली पेट लहसुन खाना चाहिए।
वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है खाली पेट लहसुन।
गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चा लहसुन खाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here