Home मनोरंजन ‘बढ़िया खाना और बेहतर वाइब्स’, अर्जुन कपूर ने शेयर की वीकेंड की...

‘बढ़िया खाना और बेहतर वाइब्स’, अर्जुन कपूर ने शेयर की वीकेंड की झलक

4
0

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वीकेंड की झलक फैंस के साथ साझा की है। मस्ती भरे अंदाज में अर्जुन ने अपने फैंस को बताया कि वह अपने खाली समय को कैसे खास बनाते हैं।

अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने असली अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह आराम करते और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह हंसते हुए पोज दे रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में खाने के लिए एक्साइटेड होते नजर आ रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में वह फोन को चेक करते हुए और शूज पहनते हुए दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “वीकेंड फिट, बढ़िया खाने और बेहतर वाइब्स के लिए होते हैं।”

हाल ही में अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वह अपने गानों की प्लेलिस्ट के बारे में खुलासा करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो को अर्जुन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

वीडियो में अर्जुन कहते हैं, ”मैंने तय किया है कि मैं बाथरूम सिंगर बनना चाहता हूं।” इस पर उनकी बहन अंशुला हंसते हुए कहती हैं, ”इस घर में हर साइज के पोर्टेबल स्पीकर हैं।”

इसके बाद एक्टर अपनी प्लेलिस्ट को स्क्रॉल करते हुए ढूंढते हैं कि उन्होंने आखिरी पॉप सॉन्ग कौन सा सुना था। इस दौरान वह मजाक में कहते हैं, ”मेरा म्यूजिक कलेक्शन कितना अजीब है। मैं बस ऐसा एक सही गाना ढूंढ रहा हूं जिसे मैं सबको बता सकूं।”

उन्होंने अपनी प्लेलिस्ट में से एक गाना चुना और बताया कि ‘आया रे तूफान’ उनका पसंदीदा गाना है, जो विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से है। साथ ही बताया कि इस समय उनका पसंदीदा गाना ‘मामा टोल्ड मी’ है, जो साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक अजनबी’ के हिट गानों में से एक है।

–आईएएनएस

पीके/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here