Home मनोरंजन बांग्लादेश में बैन के बाद पंजाब में कंगना रनौत की Emergency को...

बांग्लादेश में बैन के बाद पंजाब में कंगना रनौत की Emergency को लेकर फिर मचा बवाल, SGPC ने सरकार से की ये डिमांड

18
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों कंगना का नाम उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की वजह से सुर्खियों में है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने से पहले ही लगातार विवादों में घिरती जा रही है। अब कंगना रनौत की फिल्म को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है। एसजीपीसी ने इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए सीएम भगवंत मान को पत्र भी लिखा है।

एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में रिलीज न करने की मांग की है। एसजीपीसी के इस पत्र में लिखा है कि यह फिल्म पंजाब में रिलीज न हो। इस फिल्म की रिलीज से पंजाब के हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पंजाब में रिलीज होती है तो एसजीपीसी इसका पूरी तरह से विरोध करेगी।

,
एसजीपीसी ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
हरजिंदर सिंह धामी के अनुसार, कंगना की फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यह फिल्म सिखों के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाएगी। ऐसे में इसे पंजाब में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है और पंजाब के विभिन्न शहरों के सिनेमाघरों में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी कंगना की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए पत्र भेजा गया है।

,
बांग्लादेश में भी ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध
दूसरी ओर, कल खबर आई कि कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को बांग्लादेश में भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य कारण भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे हालिया मुद्दे हैं। कंगना रनौत की फिल्म की रिलीज से पहले ही ‘इमरजेंसी’ को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन यह फिल्म कल यानी 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। लोगों की निगाहें फिल्म की कमाई पर भी टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here