Home टेक्नोलॉजी बारिश में ट्रैफिक जाम से मिल जाएगी छुट्टी! जानिए Google Maps के...

बारिश में ट्रैफिक जाम से मिल जाएगी छुट्टी! जानिए Google Maps के सीक्रेट ट्रिक्स

10
0

बारिश का मौसम आते ही सड़कों पर जाम लगना आम बात हो जाती है। हाल ही में गुरुग्राम में सबसे लंबा जाम लगा और लोग जाम में फंसे रहे। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है, जिससे वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। हालाँकि, अगर आप गूगल मैप्स के कुछ आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल करें, तो आप ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये ट्रिक्स।

लाइव ट्रैफिक अपडेट का इस्तेमाल करें

गूगल मैप्स आपको रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट दिखाता है। इसमें सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति लाल, नारंगी और हरे रंग से पता चलती है। लाल का मतलब है भारी ट्रैफिक, नारंगी का मतलब है मध्यम ट्रैफिक और हरा का मतलब है खाली सड़क। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ऐप खोलकर अपने रास्ते पर ट्रैफिक की स्थिति जांचना न भूलें।

हाइवे से बचें और टोल से बचें विकल्प चुनें

बारिश के दौरान कई बार हाईवे और टोल रोड पर भारी भीड़भाड़ हो जाती है। गूगल मैप्स में रास्ता चुनते समय, सेटिंग्स में जाकर हाईवे से बचें और टोल से बचें विकल्प को चालू करें। इससे आपको वैकल्पिक और कम भीड़-भाड़ वाले रास्ते मिलेंगे।

वैकल्पिक रास्ते ज़रूर देखें

गूगल मैप्स हर जगह के लिए कई रास्ते दिखाता है। बारिश के दौरान हमेशा वैकल्पिक रास्तों पर ध्यान दें। ऐप आपको ट्रैफ़िक और समय के हिसाब से सबसे अच्छा रास्ता बताता है।

वॉइस नेविगेशन का इस्तेमाल करें

बारिश में गाड़ी चलाते समय बार-बार मोबाइल स्क्रीन देखना खतरनाक हो सकता है। गूगल मैप्स वॉइस नेविगेशन चालू रखें, ताकि ऐप आपको आवाज़ के ज़रिए रास्ते की जानकारी देता रहे और आप स्क्रीन देखे बिना आसानी से गाड़ी चला सकें। साथ ही, आप यह भी देख सकते हैं कि किस इलाके में आमतौर पर कितना ट्रैफ़िक होता है। इसी तरह, पॉपुलर टाइम्स फ़ीचर की मदद से यह पता चलता है कि किस समय और कहाँ भीड़भाड़ है। इस जानकारी के आधार पर अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाएँ। वहीं, अगर आप रोज़ाना ऑफिस या किसी खास जगह जाते हैं, तो उसे मैप्स में सेव कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here