देश का नंबर 1 रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर फैंस के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। जल्द ही सीजन 19 शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर काफी समय से सलमान खान के शो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा होती है। तो कभी शो के फॉर्मेट के बारे में सुनने को मिलता है। अब बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।
5 महीने चलेगा सलमान का शो
जानकारी के मुताबिक सलमान खान के शो का ये सीजन धमाकेदार होने वाला है। शो 3 महीने नहीं बल्कि 5 महीने चलेगा। इसका मतलब ये है कि दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान सीजन 19 के अकेले कंटेस्टेंट नहीं होंगे। उनके अलावा 3 और सेलेब्रिटीज शो को होस्ट करेंगे। सोर्स के मुताबिक करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर भी कुछ समय के लिए शो की कमान संभालेंगे। सलमान की गैरमौजूदगी में ये शो होस्ट करेंगे। यह पहली बार होगा जब पहले से कई होस्ट तय किए जाएंगे।
सलमान के अलावा और कितने होस्ट?
सलमान खान सिर्फ 3 महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। इसके बाद फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर एक-एक करके शो को होस्ट करेंगे। सूत्र ने यह भी बताया कि सलमान ग्रैंड फिनाले के दिन वापस लौटेंगे। वैसे फराह, करण और अनिल उन सेलेब्स में से हैं जो पहले बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं। अनिल कपूर ने बीबी ओटीटी 3 को होस्ट किया था।
किस कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया?
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि लता सबरवाल, आशीष विद्यार्थी, चिंकी मिंकी, राज कुंद्रा, पूरव झा, अपूर्व मखीजा, पारस कलनावत को अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं, यह पहली बार होगा जब रियलिटी शो में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि एआई रोबोट भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे। शो में एआई रोबोट हबूबू के आने की खबरें हैं। रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स बिग बॉस को डिजिटल अप्रोच देने के बारे में सोच रहे हैं। सबसे पहले शो जियो हॉटस्टार पर ऑन एयर होगा। फिर डेढ़ घंटे बाद इसे टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स शो की पहुंच बढ़ाना चाहते हैं। यंग जनरेशन पर फोकस करने की कोशिश है। सलमान खान का ये शो अगस्त के आखिरी वीकेंड में शुरू हो सकता है। शो के 29-30 अगस्त 2025 को स्ट्रीम होने की संभावना है।