Home मनोरंजन ‘बिग बॉस 18’ के 4 महीने बाद Chum Darang ने श्रुतिका अर्जुन...

‘बिग बॉस 18’ के 4 महीने बाद Chum Darang ने श्रुतिका अर्जुन से तोड़ी दोस्ती! सोशल मीडिया पर भी काट दी कन्नी

9
0

टीवी के पॉपुलर और एंटरटेनिंग शो ‘बिग बॉस 18’ का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस सीजन में जहां नए रिश्ते बनते दिखे, वहीं गेम मूव्स ने भी सबका ध्यान खींचा। शो के दौरान जहां करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की दोस्ती में दूरियां बढ़ीं, वहीं चुम दरंग और श्रुति अर्जुन की दोस्ती गहरी थी। लेकिन अब लगता है कि इनकी दोस्ती में भी दरार आ गई है। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान चुम दरंग और श्रुति अर्जुन के बीच मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली थी। लेकिन शो खत्म होने के करीब चार महीने बाद भी दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

चुम दरंग ने श्रुतिका अर्जुन को अनफॉलो किया

चौंकाने वाली बात यह है कि हाल ही में चुम दरंग ने श्रुति अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, श्रुतिका अभी भी चुम को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं। इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद चुम ने दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर चुम दरंग या श्रुति अर्जुन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या दोस्ती खत्म हो गई है?

गौरतलब है कि चुम दरंग की नजदीकियां अब ‘बिग बॉस 18’ के करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर से बढ़ गई हैं। इन तीनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं चुम और श्रुतिका को शो के बाद से साथ में नहीं देखा गया है। वहीं श्रुतिका अर्जुन को मुस्कान बामने, एलीस कौशिक और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे अन्य पूर्व प्रतियोगियों के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं चुम दरंग ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here