Home मनोरंजन “बिग बॉस 19” ‘घरवालों की सरकार’ में किसके हाथ होगी सत्ता? कैप्टेंसी...

“बिग बॉस 19” ‘घरवालों की सरकार’ में किसके हाथ होगी सत्ता? कैप्टेंसी की दावेदारी जीत शो में चलाएगा अपना राज

6
0

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 19 शुरू होते ही चर्चा में है। बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़ों के बीच भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। कोई निजी किस्से शेयर कर रहा है तो कोई अपनी हरकतों की वजह से ट्रोल हो रहा है। खैर, इन सबके बीच वो पल आ ही गया जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस में टास्क सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। आने वाले एपिसोड में 19वें सीज़न का पहला कैप्टेंसी टास्क दिखाया जाएगा, जिसका प्रोमो इतना ज़बरदस्त है कि लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन एपिसोड से पहले ही ये पता चल गया है कि बिग बॉस का पहला कैप्टन कौन बनने वाला है।

कैप्टनी के लिए घर में छिड़ी जंग

बिग बॉस के घर में पहली कैप्टेंसी के लिए एक गेम खेला जाएगा, जिसका फ़ैसला बसीर अली को सौंपा जाएगा। ताज़ा प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बसीर एक रूम एलिमिनेट करते हुए हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद उनके और गौरव खन्ना के बीच बहस हो जाती है। आख़िर में अमल मलिक कहते हैं कि जो भी कैप्टन बनेगा, वो उसके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करेगा।

कप्तानी की दावेदारी इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी

बिग बॉस के घर में पहला कप्तान कौन बनेगा, इसका नाम सामने आ गया है। बिग बॉस से जुड़ी अपडेट्स देने वाले द खबरी पेज के मुताबिक, सलमान खान के शो में पहली कप्तान बनने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कुणिका सदानंद हैं। कुणिका शो में अपने दमदार व्यक्तित्व के लिए पहले दिन से ही चर्चा में रही हैं। वह खुलकर अपनी राय रखती हैं और ऐसे में उनका कप्तान बनना बिग बॉस के घर में बड़ा बदलाव ला सकता है। खैर, यह अभी आधिकारिक नहीं है। आने वाले एपिसोड में इसकी पुष्टि हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here