भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी बिग बॉस 19 के घर में एंट्री कर चुकी हैं। नीलम ने प्रीमियर के दिन ही धमाल मचा दिया है। उन्होंने शो में इस अंदाज में एंट्री की है कि हर कोई उनका फैन हो गया है। नीलम स्टेज पर सलमान खान के साथ खूब मस्ती करती भी नजर आईं। बिग बॉस में भी फैन्स को उनका यही अंदाज देखने को मिलने वाला है। नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हर भोजपुरी स्टार के साथ काम किया है। लोग उनके गानों के दीवाने हैं। आइए आपको बताते हैं नीलम के जबरदस्त हिट गानों के बारे में।
पिपरा के भूत
नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। उनका एक गाना इतना वायरल हुआ है कि आज भी लोग उसे सुनना काफी पसंद करते हैं। नीलम और प्रवेश का यह गाना 6 महीने पहले आया था। इस गाने का नाम पिपरा के भूत है। गाने में नीलम और प्रवेश दोनों ने जमकर डांस किया है।
मच्छर काटे
नीलम गिरी कई सालों से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनका मच्छर काटने वाला गाना बहुत पुराना है। लेकिन इस गाने में उनके दिखाए डांस मूव्स आज भी वायरल हो रहे हैं। नीलम ने मच्छरू कट्टा में शानदार डांस किया था।
दर्दे में गर्दे
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी हिट है। दोनों ने कई गानों में साथ काम किया है। जिनमें से एक है दर्दे में गर्दे। इस गाने में दोनों खूब रोमांस करते नजर आए।
सईंया मिला लड़कियाँ
नीलम गिरी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम करके भी लोकप्रियता हासिल की। दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया है। उनका गाना सईंया मिलल लड़कियाँ खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इस गाने पर खूब रील बनाए थे।