Home मनोरंजन बिना कारण बताए मुझसे छीने गए कई प्रोजेक्ट, सिंगर अखिल सचदेवा ने...

बिना कारण बताए मुझसे छीने गए कई प्रोजेक्ट, सिंगर अखिल सचदेवा ने दर्द किया बयां

4
0

अपने पोस्ट में आगे अखिल ने अपनी मानसिक स्थिति और खुद पर भरोसा बनाए रखने के बारे में लिखा। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा, ”मैंने कभी खुद पर विश्वास नहीं खोया और हमेशा अपनी मां के आशीर्वाद और हनुमान जी की कृपा को महसूस किया। मैं ब्रह्मांड को बताना चाहता हूं कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां आ जाएं, मैं हमेशा अपने सपनों के लिए लड़ता रहूंगा। मैं अपने परिवार, अपनी पत्नी और पिता के लिए हमेशा प्यार और सुरक्षा देने की पूरी कोशिश करता रहूंगा और अपने जीवन के हर पल को संगीत और अपने सपनों के लिए जिऊंगा।”

अखिल ने 2026 और उससे आगे आने वाले सालों को अपने लिए ‘सबसे बेहतरीन समय’ बताया और खुद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि वे प्यार, सम्मान और जुनून के साथ दुनिया में सफलता हासिल करेंगे। अपने पोस्ट में उन्होंने हनुमान जी, श्रीराम और अपनी मां को याद किया और उनके लिए अपना प्यार व्यक्त किया।

गायक अखिल सचदेवा को बॉलीवुड में कई हिट गानों के लिए जाना जाता है। उनके लोकप्रिय गानों में ‘तेरा बन जाऊंगा’ और ‘हमसफर’ शामिल हैं। इसके अलावा, उनके सिंगल्स जैसे ‘गल सुन’, ‘ओ साजना’, और ‘चन्ना वे’ भी काफी पसंद किए गए। वह वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के गाने ‘तेरे नाल’ के लिए भी जाने जाते हैं, जिसने उनकी पहचान को और मजबूत कर दिया।

–आईएएनएस

पीके/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here