Home खेल बीबीएल: लो स्कोरिंग मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट पर सिडनी सिक्सर्स की रोमांचक...

बीबीएल: लो स्कोरिंग मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट पर सिडनी सिक्सर्स की रोमांचक जीत

6
0

कॉफ्स हार्बर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 24वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ सिडनी सिक्सर्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 6 में से 3 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 7 में से 4 मुकाबले गंवाने वाली ब्रिस्बेन हीट प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में जैक विल्डरमुथ ने लैकलान हर्न के साथ 18 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की।

लैकलान हर्न टीम के खाते में महज 1 रन का ही योगदान दे सके, जबकि विल्डरमुथ ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ह्यूग वेइबगेन ने 24 रन, जबकि ओले पैटरसन ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से बेन ड्वार्शुइस, सीन एबॉट और जोएल डेविस ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जैक एडवर्ड्स और हेडन केर ने 1-1 विकेट निकाला।

आसान टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए डैनियल ह्यूजेस ने 15 रन, जबकि कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने 26 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 56 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से जोएल डेविस ने हेडन केर के साथ आठवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 62 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जोएल 26 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 35 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेडन ने 25 गेंदों में 27 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से मैथ्यू कुह्नमैन और ओले पैटरसन ने 2-2 विकेट निकाले। जैवियर बार्टलेट, जैक विल्डमुथ और मैट रेनशॉ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

–आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here