Home लाइफ स्टाइल बुरा समय आने से पहले मिलने लगते है ये 5 संकेत, वीडियो...

बुरा समय आने से पहले मिलने लगते है ये 5 संकेत, वीडियो में अभी जाने ओर हो जाए सावधान

6
0

जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई बातें जरूरी होती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कई ऐसी बातें हैं, जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। अगर हम इन बातों का पालन नहीं करते हैं, तो व्यक्ति को पता भी नहीं चलता कि अच्छा समय कब बुरे समय में बदल जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार घर में दिखने वाले कुछ संकेत उस घर में आने वाले समय के बारे में संकेत दे रहे होते हैं कि अब व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”YouTube video player” width=”560″>

चाणक्य नीति के अनुसार बुरा समय आने से पहले ही ये संकेत दिखाई देते हैं
आर्थिक संकट
अगर घर में बिना किसी खास वजह के धन की हानि हो रही है। या किसी परेशानी के लिए बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है, तो समझ लें कि यह अच्छा संकेत नहीं है। साथ ही अचानक चोरी होना या कीमती सामान का खो जाना भी शुभ नहीं माना जाता है।

नकारात्मकता और कलह
चाणक्य नीति के अनुसार घर में बार-बार लड़ाई-झगड़े और तनाव का माहौल व्यक्ति के लिए बुरे समय का संकेत देता है और आने वाले समय में कोई संकट आ सकता है।

तुलसी के पौधे का सूखना
चाणक्य नीति के अनुसार घर में तुलसी के पौधे का अचानक सूख जाना आर्थिक तंगी की ओर इशारा करता है। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में आपको धन संबंधी परेशानियां परेशान कर सकती हैं।

पूजा-पाठ न करना
चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में भगवान का नाम नहीं लिया जाता यानी पूजा पाठ नहीं किया जाता, वहां धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। जिससे जीवन में बनते काम बिगड़ने लगते हैं। माना जाता है कि ऐसे घरों में कभी भी देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता

कांच का टूटना
अगर घर में लगा कांच बार-बार टूट रहा है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है, यह संकेत आर्थिक परेशानियों की ओर इशारा करता है। यह भी माना जाता है कि घर पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी जिसे कांच ने अपने ऊपर ले लिया। इस संकेत के बाद उस टूटे हुए कांच को तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here