बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क – ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर थी, जिसका असर उनकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है। वीकेंड में दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आई है। गिरते कलेक्शन को देखते हुए दोनों फिल्मों को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की गेम चेंजर ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.5 करोड़ रुपये हो गया है।

‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म फतेह ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पहले दिन की कमाई को देखते हुए यह आंकड़ा काफी कम है। फिल्म ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितना कलेक्शन करती है। इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ में क्या है खास
सोनू सूद की यह फिल्म इसलिए बेहद खास है क्योंकि इसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। इसके अलावा एक्टर पर्दे पर दमदार एक्शन करते नजर आए हैं। यही वजह है कि उनके फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म फतेह की कहानी एक साइबर फ्रॉड पर आधारित है। इस फिल्म में सोनू की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। राम चरण की फिल्म गेम चेंजर एक पॉलिटिकल ड्रामा है। इस फिल्म में एक्शन और फाइटिंग भी देखने को मिलेगी। वीकेंड में फैंस को उम्मीद है कि राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर का जादू दोहराएंगे। राम चरण के अलावा फिल्म गेम चेंजर में कियारा आडवाणी, दिल राजू, जयराम, नासिर, एसजे सूर्या और अंजलि जैसे बड़े सितारे हैं।







