फिल्मी दुनिया के सेट पर अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ घटनाएं इतनी चौंकाने वाली होती हैं कि लोग सालों बाद भी उन्हें कहानियों की तरह सुनाते हैं। ऐसी ही एक अविश्वसनीय कहानी मशहूर डायरेक्टर ओपी रल्हन की है, जिनके साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि आज भी लोग इसके बारे में जानकर हैरान रह जाते हैं। साल 1982 में फिल्म प्यास की शूटिंग हो रही थी। यह शूटिंग मुंबई के सिटी स्टूडियो में हो रही थी।
जब सांप ने डंस लिया
एक सीन में सांप की जरूरत थी। ऐसे में सपेरे के साथ सेट पर असली सांप भी लाया गया था। शूटिंग के दौरान ओपी रल्हन सांप को करीब से देखने गए और अनजाने में उसे छूने की कोशिश की। तभी सांप ने उन्हें डस लिया, सांप ने उनके अंगूठे पर डंस लिया। इस हादसे से सेट पर मौजूद सभी लोग डर गए। खुद ओपी रल्हन भी डर गए लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई और जल्दी से सांप को गर्दन से पकड़कर फेंक दिया। इसके बाद सेट पर हंगामा मच गया और रल्हन की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू हुआ।
सांप मर गया
जब वे अगले दिन सेट पर वापस लौटे तो देखा कि सपेरा चुप था और बहुत उदास बैठा था। पूछने पर सपेरे ने बताया कि सांप मर चुका है। दरअसल, रल्हन ने सांप को इतनी जोर से फेंका था कि वह मर गया। इस घटना के बाद यह कहानी इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई और लोग कहने लगे कि, ‘ओपी रल्हन ने जिसे भी काटा, वह सांप मर गया’