Home खेल भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, बेल्जियम को लगातार...

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, बेल्जियम को लगातार तीसरे मैच में हराया

1
0

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अच्छी फॉर्म में है और उसने बेल्जियम के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यूरोप के अपने मौजूदा दौरे पर भारतीय टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया। सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद भारत के लिए लालथंथुलोंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वें मिनट) ने गोल किए।

बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स (37वें) और मार्टे मैरी (40वें) ने गोल किए। सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा जारी रखा और तीसरे क्वार्टर में लालथंथुलोंगी द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी बढ़त मजबूत कर ली। बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच बराबर कर दिया। उनके लिए मैरी गोएन्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया जबकि मार्टे मैरी ने फील्ड गोल किया। खेल में नौ मिनट बचे थे, कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत का अगला मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here