Home खेल भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज, सबसे ज्यादा रन और विकेट...

भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज, सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके

8
0

क्रिकेट में हर खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाना चाहता है। कुछ रिकॉर्ड सालों तक चलते हैं। हालाँकि, सिक्के का एक दूसरा पहलू भी है। कुछ रिकॉर्ड अनचाहे होते हैं। कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज नहीं करना चाहता। इसके बाद भी, यह रिकॉर्ड किसी न किसी के नाम दर्ज हो ही जाता है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन देने का। हम आपको उन 5 गेंदबाज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन दिए हैं।

टॉमी स्कॉट – 374 रन
टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन देने का रिकॉर्ड 95 साल पुराना है। वेस्टइंडीज़ के लेग स्पिनर टॉमी स्कॉट ने इंग्लैंड के खिलाफ 374 रन दिए थे। उन्होंने उस मैच में 105.2 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 9 बल्लेबाज़ों को आउट भी किया था।

जेसन क्रेजा – 358 रन
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर जेसन क्रेजा ने 2008 में नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 74.5 ओवर में 12 बल्लेबाज़ों को आउट किया था। हालाँकि, इस दौरान भारतीय बल्लेबाज़ों ने भी उनके खिलाफ 358 रन बनाए थे।

ज़ाहिद महमूद- 319 रन
पाकिस्तान के ज़ाहिद महमूद इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड की टीम 2022 के अंत में पाकिस्तान दौरे पर थी। रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट में लेग स्पिनर महमूद ने 44 ओवरों में 319 रन दिए। उनकी इकॉनमी 7 से ऊपर थी।

केशव महाराज- 318 रन
रोहित शर्मा का बतौर सलामी बल्लेबाज़ यह पहला टेस्ट था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़े। मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में केशव महाराज ने पहली पारी में 189 और दूसरी पारी में 129 रन दिए।

आर्थर मैली- 308 रन
आर्थर मैली ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिन गेंदबाज़ी करते थे। 1924 में उन्होंने सिडनी ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 63 ओवर फेंके थे। इस दौरान उन्होंने 308 रन दिए थे। वह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में दो बार 300 से अधिक रन दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here