Home व्यापार भारत का ग्लोबल एक्सपोर्ट! बुलेट बाइक से लेकर बुलडोजर मशीन तक, दूसरे...

भारत का ग्लोबल एक्सपोर्ट! बुलेट बाइक से लेकर बुलडोजर मशीन तक, दूसरे देशों को क्या-क्या पहुंचाता है इंडिया ?

1
0

भारत कृषि के साथ-साथ अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए भी एक प्रसिद्ध देश है। मसाले, तेल, पेट्रोलियम, विद्युत मशीनरी आदि का निर्यात दूसरे देशों को किया जाता है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। आइए जानते हैं कि भारत किन वस्तुओं का निर्यात किन देशों को करता है।

भारत एक प्रमुख पेट्रोलियम रिफाइनर है। यहाँ से डीज़ल, पेट्रोल, विमानन ईंधन जैसी वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। ये वस्तुएँ अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों को बेची जाती हैं।भारत में बहुमूल्य रत्न पाए जाते हैं, जिनका उपयोग अधिकतर आभूषण और कीमती वस्तुएँ बनाने में किया जाता है। ये रत्न भारत के बाहर के देशों में भी भेजे जाते हैं।

अगर इंजीनियरिंग वस्तुओं की बात करें, तो देश में निर्मित मशीनरी, उपकरण और अन्य इंजीनियरिंग वस्तुओं का भी खूब निर्यात होता है।भारत में बुलेट कार को बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन यह कार भारत के बाहर जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाईलैंड, फ्रांस, कोलंबिया, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को निर्यात की जाती है।

भारत में कपड़ों का बहुत बड़ा व्यापार होता है, इसलिए यहाँ से कपड़े दूसरे देशों को भी भेजे जाते हैं। इसमें सूती, रेशमी और अन्य प्रकार के कपड़े शामिल हैं।भारत दवाओं का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक भी है। इसमें जेनेरिक दवाइयाँ, टीके और अन्य दवाइयाँ शामिल हैं। इसके अलावा, यह जैविक और अकार्बनिक रसायनों का भी एक प्रमुख निर्यातक था।इसके अलावा, भारत लोहा और इस्पात, गेहूँ, चावल, मक्का, बाजरा जैसे अनाज का भी निर्यात करता है। यह मांस आधारित उत्पादों और डेयरी उत्पादों का भी निर्यात करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here