क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप में 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ज़बरदस्त मुकाबला होगा। मैच से पहले दोनों देशों के क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जो कहा है, वो बेहद शर्मनाक है। शाहिद अफरीदी हमेशा से भारत के खिलाफ ज़हर उगलते रहे हैं। ऐसे में उनसे किसी अच्छे की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।
ऐसे में, जैसी कि उम्मीद थी, एक बार फिर अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर एशिया कप के एक शो के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अफरीदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘भारतीय मुस्लिम खिलाड़ियों को उनके घर जलाने की धमकी दी गई है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक वहाँ साबित कर दिया है कि हम भारतीय हैं और अब हम एशिया कप में कमेंट्री भी कर रहे हैं।’
इरफ़ान पठान पर निशाना
Shahid Afridi said, “Some players are still proving that they are Indians. Ever since they were born, they’ve been showing that we are Indians.”
pic.twitter.com/hYjUDkN9AD— Sheri. (@CallMeSheri1_)
September 11, 2025
बता दें कि शाहिद अफरीदी ने एक टीवी शो में बात करते हुए बिना किसी ध्यान दिए भारतीय दिग्गज इरफ़ान पठान पर निशाना साधा है। वायरल क्लिप में जिस खिलाड़ी की कमेंट्री की उन्होंने बात की है, वो इरफ़ान पठान हैं। क्योंकि इरफ़ान सोनी नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। हालाँकि, शाहिद अफरीदी के इस विवादित वीडियो पर इरफ़ान पठान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
WCL में हुए बहिष्कार से अफरीदी नाराज़
हाल ही में, भारतीय चैंपियन टीम के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार किया था। भारतीय चैंपियन टीम में इरफ़ान पठान, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले से पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर बेइज्जती हुई और प्रशंसकों ने भी इसकी सराहना की कि ऐसे देश के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए जो आतंकवादियों को पनाह देता है और निर्दोष लोगों की हत्या करता है। WCL में क्रिकेट मैचों के बहिष्कार के बाद से शाहिद अफरीदी नाराज़ हैं।






