Home लाइफ स्टाइल भूलकर भी ना करे गरुड़ पुराण में बताए गए ये 8 काम...

भूलकर भी ना करे गरुड़ पुराण में बताए गए ये 8 काम वरना दरवाजे पर दस्तक देकर लौट जाएगा अच्छा समय, वीडियो में जाने पूरी डिटेल

2
0

पुराणों में मनुष्य के कल्याण के लिए कई संदेश दिए गए हैं। इनमें मनुष्य के धर्म और धन के साथ-साथ आयु के बारे में भी जानकारी शामिल है। ये बताते हैं कि अमीर परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी आप कुछ गलतियों की वजह से गरीब बन सकते हैं। इसमें उन गलतियों के बारे में विस्तार से बताया गया है जो आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती हैं। पुराणों में कई ऐसी शिक्षाएं दी गई हैं, जिनका पालन करके आप ऐसी परेशानियों से बच सकते हैं और आपके घर में सुख, धन और सौभाग्य बना रह सकता है। तो आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार 8 ऐसे काम जो व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करने चाहिए-

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”1250″>
रात में दही न खाएं
गरुड़ पुराण के अनुसार दही सात्विक भोजन है लेकिन इसे रात में खाना हानिकारक होता है। आप दिन में भले ही खूब दही खाएं लेकिन रात में इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि रात में इसका सेवन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है और उम्र कम करता है।

धन का अहंकार
कुछ लोग अपने धन और नौकरी को लेकर अहंकारी हो जाते हैं और सामने वाले को अपने से कमतर समझने लगते हैं। ऐसे लोग मौका मिलते ही दूसरों का अपमान करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से दूसरे लोगों को दुख पहुंचता है। दूसरों को किसी भी तरह से दुख पहुंचाना पाप माना जाता है, इसीलिए कभी भी भूलकर भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकारी व्यक्ति के पास लक्ष्मी जी निवास नहीं करती हैं।

दूसरों की खुशी से ईर्ष्या
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों की खुशी देखकर ईर्ष्या करते हैं। ऐसा करने से तनाव बढ़ता है। दूसरों की खुशी देखकर कभी ईर्ष्या न करें। हमारे पास जो है, हमें उसी में खुश रहना चाहिए। अगर हम दूसरों की खुशी देखकर ईर्ष्या करेंगे तो हम कभी खुश नहीं रह पाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, न कि दूसरों को देखकर।

धन का लालच
कुछ लोग धन पाने के लिए सही और गलत का चुनाव नहीं कर पाते हैं, जबकि कुछ लोग दूसरों की संपत्ति हड़पने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि शास्त्रों में दूसरों का धन हड़पना पाप माना गया है। हमें अपनी मेहनत से कमाना चाहिए। दूसरों की संपत्ति देखकर हमें लालच नहीं करना चाहिए। जो लोग लालची होते हैं वे कभी खुश नहीं रहते।

दूसरों की आलोचना करना

हमें दूसरों की बुराई नहीं करनी चाहिए। हमें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की बुराई करना शास्त्रों में पाप माना गया है। ऐसा करने वाले लोग अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते। और हमेशा बाकियों से पीछे रह जाते हैं। अगर आप सफल इंसान बनना चाहते हैं तो आपको दूसरों की बुराई करने और उनका अपमान करने से बचना चाहिए।

साफ कपड़े पहनें
अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप साफ कपड़े पहनें। ऐसे कपड़े पहनने से घर में लक्ष्मी आती है। जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं उनके घर में लक्ष्मी वास नहीं करती। वह अपने लक्ष्य को पाने में पीछे रह जाते हैं।

अपनों से दूर न रहें
गरुड़ पुराण से भी हमें सुखी वैवाहिक जीवन के बारे में एक बड़ी सीख मिलती है। गरुड़ पुराण के अनुसार पति-पत्नी को कभी भी एक-दूसरे से ज्यादा देर तक दूर नहीं रहना चाहिए। ज्यादा देर तक दूर रहने से पति या पत्नी में से कोई एक मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगता है। जिससे कई तरह की सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here