मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की गति कम होने के कारण बैलून उड़ नहीं सका और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बाहर निकालकर आग बुझा दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसॉर्ट में रुके थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्घाटन किया
ज्ञात हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर स्थित गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल ही जीवन की जवानी है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है।