Home व्यापार मंदी के डर से मंद पढ़े ट्रंप

मंदी के डर से मंद पढ़े ट्रंप

2
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का नकारात्मक असर दिखने लगा है। शुक्रवार को भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। टैरिफ के कारण निवेशकों को मंदी का माहौल सुनाई देने लगा है। इसके चलते निवेशक शेयर बेचकर बाजार से बाहर निकल रहे हैं। वैश्विक मंदी की चिंताएं तब बढ़ गईं जब अमेरिकी शेयर बाजार में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को, यूएस डॉव जोन्स 2.76% गिर गया, एसएंडपी 500 3.27% गिर गया और नैस्डैक 3.61% गिर गया। एसएंडपी 500 को रातोंरात 2.4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इसके चलते दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजार भी लाल निशान में चले गए। कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिर गए और उन्हें लाखों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

ट्रम्प के टैरिफ का असर शुक्रवार को भारत सहित एशियाई शेयर बाजारों पर भी देखा गया। सेंसेक्स में 930.67 अंकों की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह 75,364.69 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 345.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में गिरावट के कारण निवेशकों को 9.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। वहीं, अन्य एशियाई देशों चीन, जापान, हांगकांग, कोरिया आदि के बाजारों में भी गिरावट आई। जापान का निक्केई 3.4% गिर गया, जो कोविड-19 के बीच मार्च 2020 के बाद का सबसे खराब सप्ताह हो सकता है। हांगकांग का हैंगसेंग 1.52% तथा चीन का शेनझेन 1.40% गिर गया।

यूरोप के बाजार भी गिरे

ट्रम्प के टैरिफ का असर यूरोप के शेयर बाजार पर भी देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई सूचकांक 3.51% गिर गया। इसी समय, फ्रांस का सीएसी सूचकांक 3.61% और जर्मनी का डीएएक्स सूचकांक 3.88% गिर गया। शुरुआती कारोबार में यूरोप का STOXX 600 3.2% गिर गया। गुरुवार को भी इसमें 2.6% की गिरावट आई। शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा अब कम होता जा रहा है। यही कारण है कि निवेशक अपने शेयर बेचकर बाहर निकल रहे हैं। वे सुरक्षित स्थानों पर निवेश कर रहे हैं। अमेरिकी ट्रेजरी और सोने की कीमतों में वृद्धि से पता चलता है कि लोग जोखिम लेने से कतराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here