Home लाइफ स्टाइल मच्छर भगाने का यह देसी नुस्खा आजमाकर देखिए, घर में नहीं दिखेगा...

मच्छर भगाने का यह देसी नुस्खा आजमाकर देखिए, घर में नहीं दिखेगा एक भी Mosquito, खर्चा भी आएगा बेहद कम

8
0

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, मच्छरों का डर भी बढ़ता जा रहा है। रात में मच्छर आपको चैन से सोने नहीं देते। कई बार इनके काटने से खुजली और संक्रमण भी हो जाता है। वहीं, अगर मच्छरों का डर बढ़ जाए तो कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं।

घर में रोजाना हार्ड केमिकल से बने प्रोडक्ट का छिड़काव करना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आप चाहें तो 100 फीसदी प्राकृतिक और घरेलू चीजों से मच्छरों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर से मच्छरों को फ्री में कैसे भगाएं?

आपको क्या चाहिए?

  • नीम के पत्ते
  • एक्सपायर हो चुकी दवा
  • कपूर की 2 गोलियां

मच्छर भगाने का घोल कैसे बनाएं?

मच्छर मारने का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले नीम की ताजी पत्तियां तोड़ लें। इसे पानी के साथ मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा। अब इसे छलनी की मदद से छान लें और नीम के पानी को अलग कर लें। अब इस नीम के पानी में कुछ एक्सपायर हो चुकी दवाएं डालकर उबाल लें। इस तरह से घोल तैयार हो जाएगा अब जब यह घोल ठंडा हो जाए तो इसमें कपूर की दो गोलियां पीसकर मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इन्हें स्प्रे बोतल में भर लें। इस तरह से आपका लिक्विड मच्छर भगाने वाला तैयार हो गया है। इसे अपने घर के हर हिस्से में स्प्रे करें। इसे आंखों और नाक से दूर रखें। इसके इस्तेमाल से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

वायरल ट्रिक कैसे काम करती है?

नीम के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। नीम के पत्तों में एजाडिरेक्टिन नामक रसायन होता है, जो मच्छरों को दूर भगाता है। वहीं, मच्छर कपूर की तीव्रता को बर्दाश्त नहीं कर पाते। साथ ही एक्सपायर हो चुकी दवाओं के रसायन भी हवा में फैल जाते हैं, इससे मच्छरों को परेशानी होती है। इस तरह से मच्छर घर से दूर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here