Home मनोरंजन मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने घोषित किए सम्मानित नाम, सोनू निगम और...

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने घोषित किए सम्मानित नाम, सोनू निगम और संजय लीला भंसाली समेत कई हस्तियों को मिलेगा अवॉर्ड

1
0

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम समेत कई हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। पुणे और भोपाल की संस्थाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कला, संस्कृति, साहित्य में प्रोत्साहन के लिए दिया जाएगा सम्मान
संस्कृति विभाग के निदेशक एनपी नामदेव ने बताया कि कला, संस्कृति, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों के सम्मान के लिए चुना गया है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 28 सितंबर को इंदौर में, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार 13 अक्टूबर को खंडवा में और राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार 2 अक्टूबर को भोपाल में प्रदान किए जाएँगे।

14 सितंबर को भोपाल में होगा समारोह
शेष पाँच पुरस्कार 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएँगे। इनमें राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार, राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी पुरस्कार, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा पुरस्कार, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय गुणाकर मुले पुरस्कार और राष्ट्रीय हिंदी सेवा पुरस्कार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार के लिए 20 लाख रुपये और अन्य पुरस्कारों के लिए 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

इन्हें वर्ष 2024 का सम्मान मिलेगा
किशोर कुमार पुरस्कार (गीत लेखन): प्रसून जोशी, दिल्ली
लता मंगेशकर पुरस्कार (संगीत निर्देशन): संगीत तिकड़ी शंकर-एहसान-ले, मुंबई
महात्मा गांधी पुरस्कार: आनंद धाम, भोपाल
सूचना प्रौद्योगिकी पुरस्कार: प्रशांत पोल, जबलपुर
निर्मल वर्मा पुरस्कार: रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया
फादर कामिल बुल्के पुरस्कार: डॉ. इंदिरा गाज़ीवा, रूस
गुणाकर मुले पुरस्कार: डॉ.राधेश्याम नापित, शहडोल
हिंदी सेवा पुरस्कार: डॉ. केसी अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम।

इन लोगों को साल 2025 का पुरस्कार मिलेगा
किशोर कुमार पुरस्कार (निर्देशन): संजय लीला भंसाली, मुंबई
लता मंगेशकर पुरस्कार (पार्श्व गायन): सोनू निगम, मुंबई
महात्मा गांधी पुरस्कार: पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे
सूचना प्रौद्योगिकी पुरस्कार: लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल
निर्मल वर्मा पुरस्कार: डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड
फादर कामिल बुल्के पुरस्कार: पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका
गुणाकर मुले पुरस्कार: डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल
हिंदी सेवा पुरस्कार: डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here