Home मनोरंजन मस्ती फ्रेंचाइजी को लेकर अभिनेता Vivek Oberoi ने किया शॉकिंग खुलासा, एडल्ट...

मस्ती फ्रेंचाइजी को लेकर अभिनेता Vivek Oberoi ने किया शॉकिंग खुलासा, एडल्ट कॉमेडी पर किया रिएक्ट, जानें पूरा मामला

2
0

विवेक ओबेरॉय हिंदी सिनेमा में एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। कॉमेडी किरदारों से लेकर खलनायक की भूमिकाओं तक, वह पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। अगर विवेक के अभिनय करियर की सबसे सफल फिल्म की बात करें, तो उसमें मस्ती का नाम शामिल है। वह जल्द ही मस्ती फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त में नज़र आएंगे। इस बीच, बढ़ती उम्र के साथ जारी इस एडल्ट कॉमेडी पर विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मस्ती के बारे में विवेक ने क्या कहा?

विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी पहली बार 2004 में आई फिल्म मस्ती में साथ नज़र आई थी। वर्तमान में इन तीनों की उम्र क्रमशः 49 वर्ष, 46 वर्ष और 47 वर्ष है। वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई मस्ती फ्रैंचाइज़ी का विस्तार इसी तिकड़ी के साथ 2013 और 2016 में ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के रूप में किया गया।

एक समय ऐसा भी आया जब उम्र के इस पड़ाव पर तीनों कलाकारों को अपनी फिल्म पर शर्म आने लगी। अब ये तिकड़ी फिर से फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) में नज़र आएगी। इस बारे में विवेक कहते हैं-

पिछली मस्ती को रिलीज़ हुए नौ साल हो गए हैं। हम तीनों (रितेश, विवेक और आफ़ताब) एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गए थे जहाँ हमें इस फिल्म और इसमें अपने काम पर शर्म आ रही थी। क्या ये सब करने की कोई उम्र होती है? हाल ही में मैंने मस्ती 4 के सेट पर सबको ये पूछकर जानबूझकर चिढ़ाया था कि पहली मस्ती तो 21 साल पहले आई थी। तो फिर मस्ती 4 की हमारी अभिनेत्रियाँ क्या कर रही होंगी। तब तो शायद वो डायपर वाली उम्र की होंगी।

मस्ती 4 कब रिलीज़ होगी?

एडल्ट कॉमेडी मस्ती 4 का लेटेस्ट टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है। जिसे देखने के बाद फैन्स का इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। मस्ती पार्ट 4 की रिलीज़ डेट की बात करें तो ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान इंद्र कुमार के हाथ से मिलाप जावेरी के हाथ में आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here