Home व्यापार महाशिवरात्रि पर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले यहां चेक करें अपने...

महाशिवरात्रि पर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले यहां चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

41
0

26 फरवरी को सोने की कीमतों में उछाल देखा गया, जिसके कारण अब ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना आज 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलोग्राम)
दिल्ली ₹80,910 ₹88,250 ₹1,00,900
मुंबई ₹80,760 ₹88,100 ₹1,00,900
चेन्नई ₹80,760 ₹88,100 ₹1,07,900
बेंगलुरु ₹80,760 ₹88,100 ₹1,00,900
कोलकाता ₹80,760 ₹88,100 ₹1,00,900
हैदराबाद ₹80,760 ₹88,100 ₹1,07,900
अहमदाबाद ₹80,810 ₹88,150 ₹1,00,900
लखनऊ ₹80,910 ₹88,250 ₹1,00,900
पुणे ₹80,760 ₹88,100 ₹1,00,900

भारत में सोने की कीमतें कैसे निर्धारित होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें न केवल इसकी मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती हैं, बल्कि वैश्विक बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों से भी प्रभावित होती हैं। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट में सोने के कारोबार का भारतीय बाजार पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा वैश्विक घटनाक्रम, राजनीतिक अस्थिरता, केंद्रीय बैंकों के निर्णय और मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें?

  • हॉलमार्क की जांच करें: 22 कैरेट सोने, जिसे 916 सोना भी कहा जाता है, के पीछे 916 का हॉलमार्क अंकित होता है।
  • बीआईएस मानक चिह्न: प्रत्येक आभूषण पर त्रिकोण चिह्न के नीचे “बीआईएस” लिखा होता है, जिसका उपयोग उसकी शुद्धता की पुष्टि करने के लिए किया जा सकता है।
  • एसिड टेस्ट: सोने की शुद्धता की जांच नाइट्रिक एसिड की मदद से की जा सकती है।
  • रंग परीक्षण: शुद्ध सोना हमेशा पीला रहता है और कभी काला नहीं पड़ता।
  • इस प्रकार सोना खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखकर शुद्ध एवं प्रमाणित सोना खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here