बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। अनिल कपूर की मां के निधन की घोषणा होते ही करण जौहर से लेकर अनुपम खेर और रानी मुखर्जी तक तमाम सेलेब्स भी अपनी संवेदना व्यक्त करने एक्टर के घर पहुंचे.
दादी निर्मल कपूर के निधन की खबर मिलते ही सोनम कपूर भी घर पहुंच गईं। दादी के जाने का गम सोनम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
अनिल कपूर की मां के निधन की खबर मिलते ही जावेद अख्तर भी अपनी संवेदना व्यक्त करने अभिनेता के घर पहुंचे।
इस दौरान करण जौहर भी अनिल कपूर के घर उनकी मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
अनुपम खेर भी अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
मां के निधन की खबर मिलते ही सुहाना खान भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।
जैकी श्रॉफ भी अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन को पहुंचे।
अनन्या पांडे भी अपनी संवेदना व्यक्त करने अनिल कपूर की मां के घर पहुंचीं।
रानी मुखर्जी भी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करने रीमा जैन भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।
महीप कपूर भी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
सलमान खान की बहन अलवीरा भी अपनी संवेदना व्यक्त करने अनिल कपूर के घर पहुंचीं।
इस दौरान अर्जुन कपूर काफी दुखी नजर आए। दादी के जाने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
फराह खान भी निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।