बॉलीवुड में कई हॉरर फ़िल्में बनी हैं जो हिट रही हैं और इन फ़िल्मों ने दर्शकों को खूब डराया है। आज हम जिस फ़िल्म की बात कर रहे हैं, उसे इंडस्ट्री में कम आंका गया है, लेकिन यह दूसरी फ़िल्मों के मुक़ाबले काफ़ी डरावनी है। तृप्ति डिमरी के शुरुआती दिनों की यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इसकी कहानी आपके दिल को छू जाएगी। फ़िल्म का नाम ‘बुलबुल’ है, जब आप भी फ़िल्म देखेंगे, तो आपको इस कहानी के हर सीन में ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। आइए इस फ़िल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ़िल्म की कहानी
तृप्ति फ़िल्म में एक मज़बूत महिला ‘बुलबुल’ का किरदार निभा रही हैं, जो गाँव में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ छुपकर लड़ती है। बुलबुल की शादी बचपन में ही हो जाती है। जिसे अपने ससुराल में काफ़ी तकलीफ़ें झेलनी पड़ती हैं। सुसराल में बुलबुल का बलात्कार होता है और वह पूरी तरह टूट जाती है। वहीं, उसके ससुराल वाले भी इस मामले को समाज में दबाने के लिए बुलबुल को चुप रहने को कहते हैं।
ट्विस्ट से भरपूर फिल्म
इसी दौरान, बुलबुल की कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है जहाँ बुलबुल की अपने देवर सत्या के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन बुलबुल के ससुराल वाले सत्या को लंदन पढ़ने भेज देते हैं। जब सत्या 5 साल बाद लंदन से लौटता है, तो बुलबुल बिल्कुल बदली हुई नज़र आती है। इसी दौरान गाँव में कुछ अजीबोगरीब घटनाएँ सुनने को मिलती हैं, जिन्हें गाँव वाले डायन का साया कहते हैं। पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि उन घटनाओं के पीछे कौन है। इस दौरान आपको हर मोड़ पर ट्विस्ट के साथ-साथ डरावने दृश्य भी देखने को मिलेंगे। क्लाइमेक्स में क्या होता है, यह जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर ‘बुलबुल’ फिल्म देखनी होगी।
फिल्म में कौन है?
इस नेटफ्लिक्स फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। इन दोनों के साथ, फिल्म में पाओली बंध, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। लैला मजनू फिल्म के बाद तृप्ति और अविनाश दूसरी बार इस फिल्म में साथ नज़र आए हैं। 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही सुर्खियां नहीं बटोरीं, लेकिन इसकी कहानी पिछले साल आई ‘मुंज्या’ फिल्म से भी ज्यादा डरावनी है।






