महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने अपने नए कोच की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की लिसा नाइटली को चार्लोट एडवर्ड्स की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। लिसा ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को दो एकदिवसीय विश्व कप (1997 और 2005) जिताए हैं। वह महिला क्रिकेट की सबसे सम्मानित कोचों में से एक हैं और उनके पास अपार अनुभव है जो भारतीय टीम के काम आ सकता है। उनका करियर शानदार रहा है और उन्होंने कई लीगों में कोचिंग की है।
लिसा नाइटली ने कहा
ऐका ऐका! Our new #WPL Head Coach Lisa has a message for you 💌🗣️#AaliRe #MumbaiIndians pic.twitter.com/UJba05ROLJ
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 25, 2025
“मुंबई इंडियंस से जुड़ना सम्मान की बात है। इस टीम ने WPL में नए मानक स्थापित किए हैं। मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूँ ताकि हम अपनी सफलता को और आगे बढ़ा सकें और मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रेरणा दे सकें।”
लिसा नाइटली के पास अनुभव है
लिसा नाइटली इंग्लैंड की मुख्य कोच बनने वाली पहली महिला थीं। उन्हें WBBL, द हंड्रेड और WPL फ्रैंचाइज़ी की कोचिंग का भी व्यापक अनुभव है। उन्होंने पिछले महीने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को महिला खिताब दिलाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए नौ टेस्ट, 82 वनडे और एक टी20 मैच खेला है।
डब्ल्यूपीएल की मालिक नीता अंबानी ने कहा, “हमें मुंबई इंडियंस परिवार में लिसा नाइटली का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। लिसा ने महिला क्रिकेट के प्रति अपने जुनून से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका आगमन मुंबई इंडियंस के लिए एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत है।”
मुंबई इंडियंस ने दो बार डब्ल्यूपीएल जीता है।
मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। डब्ल्यूपीएल के अब तक तीन सीज़न हो चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता है। पहला सीज़न 2023 में और दूसरा सीज़न 2025 में।








