Home मनोरंजन मुंबई में ठिकाना ढूंढने के लिए भटक रही Bigg Boss 18 की एक्स...

मुंबई में ठिकाना ढूंढने के लिए भटक रही Bigg Boss 18 की एक्स कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

7
0

टीवी न्यूज़ डेस्क –बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रहीं यामिनी मल्होत्रा ​​इन दिनों मुंबई में रहने के लिए घर की तलाश कर रही हैं। यामिनी दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना चाहती हैं लेकिन उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यामिनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यामिनी को नहीं मिल रहा घर
दरअसल, बिग बॉस 18 के बाद यामिनी अब मुंबई में रहना चाहती हैं लेकिन उन्हें रहने के लिए छत नहीं मिल रही है। वह पिछले कई दिनों से घर की तलाश कर रही हैं लेकिन कोई भी उन्हें अपने घर में किराए पर रहने नहीं दे रहा है। इन सब चीजों से परेशान होकर यामिनी ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। यामिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यामिनी ने पोस्ट में क्या लिखा?
यामिनी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर जारी की है उसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कुछ ऐसा शेयर करना पड़ रहा है जो उनके लिए काफी निराशाजनक रहा है। यामिनी ने लिखा- जितना मैं मुंबई से प्यार करती हूं, यहां फ्लैट मिलना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। मुझसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान, गुजराती हूं या मारवाड़ी।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Yamini Malhotra (@yamini.malhotra)

जैसे ही लोगों को पता चलता है कि मैं एक्ट्रेस हूं, वे सीधे मना कर देते हैं। यामिनी ने आगे एक सवाल लिखा कि क्या एक्टर होने के नाते मैं घर खरीदने के लायक नहीं हूं। यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात है कि साल 2025 में भी लोग आपसे ऐसे सवाल पूछते हैं। क्या हम वाकई मुंबई को सपनों का शहर कह सकते हैं अगर ये सपने कुछ शर्तों पर पूरे हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here