शादी सात जन्मों का पवित्र बंधन है। लेकिन अगर धोखा देना किसी की फितरत बन जाए, तो शायद ही आप इसे कभी बदल पाएँ। आजकल शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कई खबरें आती रहती हैं। कई बार पार्टनर ऐसी स्थिति में समझौता कर लेता है। लेकिन कई पार्टनर ऐसे भी होते हैं जो धोखा मिलने पर शादी तोड़ देते हैं। इस साल भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स वाले टॉप 20 शहरों की सूची जारी हो गई है। डेटिंग वेबसाइट एश्ले मैडिसन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल मुंबई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की सूची में नंबर-1 पर था। लेकिन इस बार मुंबई इस सूची से बाहर है। यानी अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामलों में कमी आई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के 9 इलाके इस सूची में हैं।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी लड़के या लड़की की अरेंज मैरिज परिवार के दबाव में होती है, जबकि उनका किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा हो, तो शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना आम बात है। वहीं, आजकल पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं, इसलिए वे अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। ऐसे में भी विवाहेतर संबंध की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, जब अरेंज मैरिज में नवविवाहित जोड़ों को एक-दूसरे को समझने का समय नहीं मिलता और वे पारिवारिक दबाव में आकर शादी के तुरंत बाद फैमिली प्लानिंग करते हैं, तो भी अफेयर की संभावना बढ़ जाती है।
विवाहेतर संबंध के क्या नुकसान हैं?
विवाहेतर संबंध के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें विवाहित जोड़ों के बीच रोमांस की कमी, यौन इच्छाओं की पूर्ति न हो पाना, भावनात्मक रूप से मज़बूत न होना और आर्थिक रूप से मज़बूत न होना शामिल हैं। विवाहित जोड़ों के बीच शारीरिक और भावनात्मक, दोनों तरह के रिश्ते ज़रूरी होते हैं। जब कोई व्यक्ति अपने जीवनसाथी से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाता या उसकी भावनाओं की कीमत नहीं समझ पाता, तो पार्टनर भावनात्मक सहारे के लिए विवाहेतर संबंध बनाता है।
साथी से बदले की भावना से धोखा
कई बार शादी के बाद जोड़ों के बीच रोमांस के साथ-साथ शारीरिक अंतरंगता की भी कमी हो जाती है। ऐसे में पार्टनर अपनी शारीरिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विवाहेतर संबंधों का सहारा लेते हैं। अगर शादी के बाद कपल्स के बीच झगड़े, गलतफहमियाँ और मतभेद ज़्यादा होते हैं, तो वे एक-दूसरे से दूर होने लगते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाता है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जहाँ उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया होता है और वे बदला लेने के लिए अफेयर शुरू कर देते हैं।