कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अनिरुद्धाचार्य महाराज के इस बयान पर दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। हालाँकि, इस प्रतिक्रिया के बाद, खुशबू पटानी अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। खुशबू पटानी को लेकर इतनी चर्चा हुई कि अब खुशबू को इस पर सफाई देनी पड़ी।
विवाद में खुशबू पटानी
दरअसल, खुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के लड़कियों वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। खुशबू के इस वीडियो के बाद प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, अब इस पर सफाई देते हुए खुशबू ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था और उनके शब्द कभी भी प्रेमानंद जी महाराज के लिए नहीं थे। मेरे शब्दों को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।
खुशबू ने दी सफाई
खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि मुझे जानकारी मिली है कि मेरे खिलाफ कुछ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इन खबरों में पूज्य आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी को ज़बरदस्ती जोड़ा जा रहा है। खुशबू ने कहा कि मैं सभी को स्पष्ट कर देना चाहती हूँ कि मैंने प्रेमानंद महाराज जी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा लड़कियों को लेकर की गई महिला विरोधी टिप्पणी के जवाब में था और सिर्फ़ उनके ख़िलाफ़ था।
ख़ुशबू पाटनी ने क्या कहा?
इसके अलावा, खुशबू ने कहा कि लोग उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और यह बहुत दुखद है। मेरे परिवार को ऐसी चीज़ में घसीटा जा रहा है जिसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आध्यात्मिक गुरुओं और परंपराओं का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ग़लत कर रहा है, तो उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए। खुशबू ने झूठ फैलाने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।