Home मनोरंजन मौनी रॉय ने महाशिवरात्रि पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां शेयर कीं

मौनी रॉय ने महाशिवरात्रि पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां शेयर कीं

10
0

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां शेयर की।

पहले वीडियो में मौनी रॉय सद्गुरु आश्रम में भगवान शिव की बड़ी मूर्ति की तरफ दौड़ती दिख रही हैं। दूसरे वीडियो में वह मंदिर में भक्तों के साथ बैठकर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी अलग-अलग मंदिरों की यात्रा की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। एक तस्वीर में वह ध्यान लगाती हुई भी दिख रही हैं। पोस्ट में मौनी रॉय की उनके प्रियजनों के साथ कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं।

पोस्ट के कैप्शन में मौनी रॉय लिखा, ” ‘शिवोहम शिव स्वरूपोहम’, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उनकी सबसे खास दोस्त और अभिनेत्री दिशा पटानी ने पोस्ट पर टिप्पणी की, ‘ब्यूटी’।

मौनी रॉय कई बार सद्गुरु से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम में जा चुकी हैं। उनके साथ अक्सर उनके पति सूरज नांबियार भी होते हैं। सद्गुरु का आश्रम तमिलनाडु राज्य में कोयंबटूर शहर के बाहर वेल्लिंगिरि पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है।

बता दें कि मौनी रॉय अपनी आगामी एक्शन-हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर एक रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है जहां ‘प्यार अंधकार में बदल जाता है’।

–आईएएनएस

एफजेड/एकेजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here