Home खेल यहाँ देखिये T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की...

यहाँ देखिये T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट, जाने किस-किसके बीच होगी खिताबी भिड़ंत ?

3
0

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गुरुवार को यहां एशिया-ईएपी क्वालीफाइंग मैच में जापान को आठ विकेट से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 20वीं और अंतिम टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान नौ विकेट पर 116 रन ही बना सका। यूएई ने दो विकेट खोकर मात्र 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई ने ओमान में एशिया-पूर्व एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में शीर्ष तीन में रहकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

नेपाल और ओमान, जिन्होंने बुधवार को अपनी जगह पक्की कर ली है, के साथ इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 20 टीमों की अंतिम सूची पूरी हो गई है। टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, नेपाल, ओमान, यूएई, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड हैं।

ये 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी
अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ़्रीका, अमेरिका और वेस्ट इंडीज़ ने पिछले विश्व कप में सुपर 8 में पहुँचकर अगले संस्करण के लिए क्वालीफाई किया। आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान ने रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह पक्की की। कनाडा ने अमेरिका क्वालीफ़ायर से, और इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोपीय क्वालीफ़ायर से क्वालीफाई किया। नामीबिया और ज़िम्बाब्वे ने अफ़्रीका क्वालीफ़ायर से क्वालीफाई किया। दूसरी ओर, भारत और श्रीलंका ने मेज़बान होने के नाते अपनी जगह पक्की की। आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में शुरू हुआ था। पिछले संस्करण का चैंपियन भारत इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here